फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में खिलौना-पिस्तौल के कारखाने में विस्फोट, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत, कई घायल

Tue, 13 Oct 2020 05:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मकान में फटा गैस सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में घनी आबादी वाले मोहल्ला खटीकान में खिलौना पिस्तौल बनाने वाले एक कारखाने में मंगलवार शाम को अचानक विस्फोट होने से दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। विस्फोट के पीछे गैस सिलिंडर के फटने की बात कही जा रही है। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि आतिशबाजी बनाए जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पाउडर से विस्फोट हुआ है।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी, एसएसपी सहित पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड के आला अधिकारी पहुंच गए। इस विस्फोट में आसपास के आधा दर्जन से अधिक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रात तक मलबे में दबे सभी घायल निकाल लिए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला खटीकान में सुरेंद्र भीलवारे पुत्र सरदार स्वरूप सिंह का पुश्तैनी मकान है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हैं। मकान के पीछे बहुत बड़े परिसर में इनके भतीजे मनोज और संजय प्लास्टिक की खिलौना पिस्तौल बनाने का कारखाना संचालित करते हैं। 

दीपावली नजदीक होने के चलते कारखाने में पूरी क्षमता के साथ काम हो रहा था। शाम करीब 4.20 बजे पर अचानक तेज विस्फोट हुआ। जिसमें सुरेंद्र भीलवारे के मकान के साथ-साथ आसपास के कई मकानों की छतें उड़ गईं और दीवारें गिर गईं। 

विस्फोट इतना भीषण था कि उसका कंपन इलाके में दो-ढाई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। चारों तरफ धूल का गुबार और हड़कंप की स्थिति बन गई।

इस धमाके में सुरेंद्र के साथ-साथ पास में जवाहरलाल और लक्ष्मण सिंह पवार के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। अन्य कई मकान भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, मनोज पुत्र उमराव, विक्की पुत्र उमराव, अभिषेक पुत्र सुरेंद्र भीलवारे, मोनिका पुत्री जवाहर, कांता पत्नी जवाहर, भीम सिंह उर्फ भीमा व पंकज उर्फ तिकोनी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इनको मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से इनको जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी अभिषेक के मुताबिक, मनोज (38) पुत्र उमराव, विक्की उर्फ विशाल (32) पुत्र उमराव, अभिषेक (26) पुत्र सुरेंद्र और पंकज उर्फ तिकोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मरने वाले मनोज व विक्की सगे भाई हैं। जबकि मनोज व अभिषेक चाचा-ताऊ के लड़के हैं। एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि सिलिंडर फटने से विस्फोट की बात कही जा रही है लेकिन आतिशबाजी पाउडर सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। जो लोग घायल हैं, उनका उपचार कराया जा रहा है। घटना के संबंध में सभी संबंधित विभागों को भी अवगत कराया गया है।

इधर, घटनास्थल पर शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव राजा, महापौर मोहम्मद फुरकान, पूर्व महापौर शकुंतला भारती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला कोऑर्डिनेटर राजीव लीडर, भाजपा नेता भगत सिंह भगवसिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि पहुंच गए थे।

देहली गेट थानाक्षेत्र में हुए हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है। घटना किस तरह के विस्फोट से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। जो घायल हैं, उनका उपचार बेहतर से बेहतर हो, इसकी भी व्यवस्था कर रहे हैं।
- चंद्र भूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें