फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 करोड़ रुपये की अनियमितता में फंसे 27 प्रधान, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल दक्ष
विज्ञापन

पंचायत चुनाव नजदीक आते-आते प्रधानों की उनके कार्यकाल में किए गए कारनामों की पोल खुलती जा रही है। जिले के 27 प्रधान जिला लेखा परीक्षा विभाग के ऑडिट में फंस गए हैं। इन प्रधानों पर लगभग 43 करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप है। प्रधानों के पास इसका हिसाब किताब नहीं है। 
विज्ञापन

    एक तरफ प्रधान धन आवंटन नहीं होने की दुहाई देते हैं, दूसरी ओर प्रधान लाखों रुपये का खेल कर रहे हैं। इन सभी के खिलाफ  डीएम ने नोटिस जारी किए हैं। प्रधानों पर आरोप है कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए भेजी गई धनराशि का दुरुपयोग किया है। डीएम ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों न उनसे इस धनराशि को वापस लिया जाए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया है कि जिला लेखा परीक्षा विभाग द्वारा किए गए आॅडिट में 27 ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। उन सभी प्रधानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


लेखा परीक्षा विभाग के ऑडिट में यह रिपोर्ट आई सामने
ग्राम पंचायत ऑडिट हुआ वर्ष धनराशि उत्तरदायी व्यक्ति
गढ़ी सूरजमल 2017-18 से 2018-19 762504 संजय कुमार
अरनी 2012-13 से 2018-19 1020481 राजबाला
मुढ़ैल 2012-13 से 2018-19 606292 धमेंद्र कुमार
दतावली 2012-13 से 2018-19 3113197 चमेली देवी
दतावली 2012-13 से 2018-19 3113197 हरदेवी
टिकरी 2012-13 से 2018-19 646968 फूलवती
परौरा 2012-13 से 2018-19 1217542 इंद्रजीत
नानऊ 2017-18 से 2018-19 277825 रुबीना बेगम
ईकरी 2017.18 से 2018.19 1138097 राकेश कुमार
भोजका 2017.18 से 2018.19 632919 राकेश कुमार
पालर 2017.18 से 2018.19 993801 सुशील शर्मा
घरबरा 2017.18 से 2018.19 2132116 मुजू देवी
सिंधौली 2013.14 से 2018.19 597931 गीता देवी
सिंहावली 2012.13 से 2018.19 263038 राकेश कुमार
छबीलपुर 2012.13 से 2018.19 41162 रामनिवास
ऊतरा भोजपुर 2012.13 से 2018.19 4067296 नरेश कुमार
कसेर 2012.13 से 2018.19 1207584 सतीश वाल्मीकि
बससुदामा 2012.13 से 2018.19 544230 हाकिम सिंह
टमौटिया 2011.12 से 2018.19 828524 रामकुमार
कलुआ बैलोठ 2011.12 से 2018.19 2317762 गुलाब सिंह
बरला 2012.13 से 2018.19 5758230 सर्वेश कुमारी
बरला 2012.13 से 2018.19 5758230 उर्मिला देवी
काकाबेगपुर 2012.13 से 2018.19 1194417 गुलफान सिंह
धंसारी 2012.13 से 2018.19 2052317 दरियाव सिंह
टंडौल 2014.15 से 2018.19 74500 बंगाली
चीती 2015.16 से 2018.19 75172 रवि कुमार
खेड़ा सत्तू 2013.14 से 2018.19 1526324 देवोदेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें