अंकित स्कूल में माली के रूप में कार्य करता था। आज सुबह उसका शव मिलने से स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में एक 25 वर्षीय माली का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। घटना के बाद से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अंकित स्कूल में माली के रूप में कार्य करता था। आज सुबह उसका शव मिलने से स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर अंकित की हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मौके पर पहुंची थाना सासनी गेट पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।
थाना मडराक पुलिस को सुबह नौ बजे सूचना मिली। राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में अंकित (करीब 25 वर्ष) का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस और क्षेत्राधिकारी इगलास ने मौके का मुआयना किया। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को शव परीक्षण हेतु शवगृह भेजा गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और मौके पर शांति है।- कमलेश कुमार, सीओ इगलास