फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवाओं की पहल.. हट रहा कूड़ा, दूर होगी बदबू

Sun, 12 Oct 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
कस्बा में बस स्टैंड के निकट कूडा के ढेर से कूडा उठाते जेसीबी और ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में ढांटौली बाईपास पर पोखर के समीप लंबे समय से डंप किए जा रहे कूड़े की दुर्गंध से अब स्थानीय निवासी, दुकानदार और राहगीरों को राहत मिलेगी। कस्बे के युवाओं ने भाजयुमो मंडल अध्यख विशाल चौधरी के नेतृत्व में जेसीबी और ट्रैक्टरों के जरिये यहां से कूड़े की सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

विशाल चौधरी ने बताया कि कूड़े के ऊंचे ढेर लग चुके थे। हवा से पॉलिथीन सहित कूड़ा-कचरा उड़कर समीप की दुकानों और घरों में घुस रहा था। उससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों को नाक में रुमाल रखकर निकलना पड़ रहा था। इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।
शनिवार को उन्होंने युवाओं के सहयोग से जेसीबी और ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जिससे कूड़े को उठवाकर गोरई मार्ग स्थित श्मशान और कब्रिस्तान के मार्ग पर डलवाया जा रहा है। वह रास्ता कच्चा और नीचे है जिससे अधिकतर उस रास्ते पर पानी भरा रहता है। अंतिम संस्कार के समय वहां जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। वहां समतलीकरण होने के बाद मिट्टी भी डलवाएगी ताकि रास्ता सही हो सके। इस कार्य में निक्की चौधरी, गोपाल, सचिन, शाहरुख, परवेज अली, हरीश कुमार, सौरभ पंडित, कपिल कुमार, धर्मेंद्र सेठ, विष्णु कुमार, संजू वर्मा जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें