फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम अफसर खामोश: नालों की सफाई का बजट बेकार, 5 करोड़ खर्च के बाद भी कूड़े का लगा अंबार

Tue, 13 May 2025 03:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नालों की सफाई का काम सामान्यत मार्च महीने में शुरू होता है। नगर निगम ने अब जाकर काम शुरू किया है। मानसून से पहले सभी नालों की तलीझाड़ सफाई कैसे हो पाएगी, इस पर नगर निगम अफसर खामोश हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के सरसय्यद नगर में नाला चौक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में 200 किलोमीटर की लंबाई में फैले छोटे-बड़े नालों की सफाई पर प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद भी यह नाले बरसाती पानी को नहीं झेल पाते हैं। शहर के लोगों को आशंका है कि बारिश के समय यह शहर तालाब में तब्दील होगा।

विज्ञापन


नालों की सफाई का काम सामान्यत मार्च महीने में शुरू होता है। नगर निगम ने अब जाकर काम शुरू किया है। मानसून से पहले सभी नालों की तलीझाड़ सफाई कैसे हो पाएगी, इस पर नगर निगम अफसर खामोश हैं।

नालों की सफाई का काम तेजी से करने के लिए कहा गया है। पूरी कोशिश है कि नालों की सफाई बारिश से पहले हो जाए। शहर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। - राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन

नगर निगम के प्रमुख बड़े नाले

- एटा चुंगी चौराहे से सिंधौली ओजोन सिटी नाला लंबाई 2.7 किमी, चौड़ाई 3 मीटर
- एटा चुंगी चौराहे से कमालपुर होते हुए अलीनगर होकर आगरा रोड तक - 2.8 किमी, चौड़ाई 3 मीटर
- माहेश्वरी इंटर कॉलेज मथुरा रोड बाईपास अलीगढ़ ड्रेन - 3.3 किमी- चौड़ाई 3 मीटर
- बरौला बाईपास सूतमिल चौराहे से अलीगढ़ ड्रेन तक - 3.2 किमी - चौड़ाई 10 मीटर
- क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी चौराहे तक - 3.9 किमी- चौड़ाई 4.5 मीटर
- जीवनगढ़ पुलिया से रामघाट रोड बाईपास नाला जीटी रोड सिंधौली तक - 12 किमी, चौड़ाई 5 मीटर
- इकरा कॉलोनी से धौर्रा माफी कॉलोनी तक जाफरी ड्रेन - 1.5 किमी , चौड़ाई 6 मीटर

नाला सफाई का हाल जानने आए विशेष सचिव, अधिकारियों को फटकारा
अलीगढ़ शहर में कुछ बड़े नालों का पानी जाफरी ड्रेन में जाकर मिलता है। 12 मई को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने जब जाफरी ड्रेन की सफाई का काम देखा तो भड़क गए। इस अहम नाले की सफाई भी ठीक से नहीं हो रही थी। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों से पोकलेन मशीनों की संख्या बढ़ाने को कहा। जिससे मानसून से पहले ड्रेन की सफाई पूरी हो सके।

यहां के नालों का जाना हाल
विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने सोमवार को शहर के क्वार्सी बाईपास, जाफरी ड्रेन, सिंधौली बाईपास, पीएसी, देवसैनी, धनीपुर, बीज गोदाम के बराबर रॉयल सिटी ओजोन सिटी, एटा चुंगी, रावण टीला पंपिंग स्टेशन और नालों को देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें