फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लेनदेन के विवाद में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए और फिर रास्ते में मारी गोली

Sun, 04 Jun 2023 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जमालपुर गुलजार गली का 22 वर्षीय साजिद सिविल लाइंस थाने का गैंगेस्टर था। उस पर लूट आदि के पांच मुकदमे दर्ज हैं। परिवार के अनुसार वह घर में पत्नी आशा परवीन व दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार रात करीब बारह बजे पड़ोस के दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और साजिद को घूमते हुए बातचीत के बहाने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर में शनिवार देर रात एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के मूल में लेनदेन का विवाद निकलकर आया है। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने एक युवक हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन




घटनाक्रम के अनुसार जमालपुर गुलजार गली का 22 वर्षीय साजिद सिविल लाइंस थाने का गैंगेस्टर था। उस पर लूट आदि के पांच मुकदमे दर्ज हैं। परिवार के अनुसार वह घर में पत्नी आशा परवीन व दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार रात करीब बारह बजे पड़ोस के दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और साजिद को घूमते हुए बातचीत के बहाने साथ ले गए। घर से बमुश्किल दो सौ मीटर चलकर उनमें कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान विवाद बढऩ पर आरोपी में से एक युवक ने तमंचे से गोली साजिद के सीने में मार दी और धमकाते हुए दोनों साथी भाग गए। हमले में साजिद मौके पर गिर पड़ा और वहां अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


आनन-फानन साजिद को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। खबर पर परिवार के अलावा एसपी सिटी व सीओ तृतीय सिविल लाइंस पुलिस के साथ पहुंच गए। साजिद को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए आसपास के सीसीटीवी देखे। तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल की। जांच में मामला लेनदेन के विवाद का निकलकर आया है। साजिद का दूसरे पक्ष पर रुपया था। वह मांगते हुए दबाव बना रहा था। इधर, इस घटना के संबंध में पिता की तहरीर पर नामजद गोलू व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी युवक हिरासत में लिया है।

पुलिस पूछताछ में लेनदेन का विवाद अब तक सामने आया है। मृत साजिद पर पहले से मुकदमे हैं और जेल भी गया है। सभी पहलुओं पर जांच के साथ आरोपियों की तलाश जारी है।-अशोक कुमार सिंह, सीओ तृतीय 

विज्ञापन

पूरी घटना 27 सैकेंड के सीसीटीवी में कैद
हत्या की यह पूरी घटना 27 सैकेंड के एक सीसीटीवी फुटेज में कैद पाई गई है। यह फुटेज भी सोशल मीडिया पर आ गया है। जिसमें तंग गली में दो युवक आपस में बात करते दिख रहे हैं। फिर अंधेरे में गोली चलने की आवाज होती है और हमलावर तेज कदमों से भागकर दूसरी गली से निकल जाता है। उसके पीछे चार-छह कदम साजिद लहराता हुआ चलता है। फिर एक बिजली के पोल से सहारा लेते हुए गिर जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें