फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घरों में जल्द आएगा गंगाजल, महापौर ने नगर विकास और ऊर्जा मंत्री को दिया प्रस्ताव

Thu, 26 Sep 2024 03:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महापौर ने नगर विकास और ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि शहर में पेयजल की समस्या का समाधान हरदुआगंज तापीय परियोजना से हो सकता है, क्योंकि वह बिजली बनाने में गंगाजल का प्रयोग करता है। ऐसे में गंगाजल के स्थान पर जल निगम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से स्वच्छ पानी का प्रयोग हो जाए और गंगाजल की आपूर्ति जल निगम को कर दी जाए
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ मेयर प्रशांत सिंघल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में जल्द ही पीने का पानी के स्थान पर गंगाजल की आपूर्ति होगी। इसके लिए महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर विकास और ऊर्जा मंत्री को प्रस्ताव पत्र सौंप दिया है।

विज्ञापन


25 सितंबर को मंत्री ने शहर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। इस दौरान महापौर ने मंत्री को अवगत कराया कि शहर में पेयजल की समस्या बनी रहती है। इस समस्या का समाधान हरदुआगंज तापीय परियोजना से हो सकता है, क्योंकि वह बिजली बनाने में गंगाजल का प्रयोग करता है। ऐसे में गंगाजल के स्थान पर जल निगम के एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) से स्वच्छ पानी का प्रयोग हो जाए और गंगाजल की आपूर्ति जल निगम को कर दी जाए, तो शहर में जल संकट खत्म हो जाएगा। 

महापौर का सुझाव उन्हें पसंद आ गया। उन्होंने फौरन इसका प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कह दिया। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत चिन्हित सड़कों पर निर्माण कार्य कराए जाने के लिए नगर निगम को विद्युत विभाग व अन्य विभागों का पूर्ण सहयोग नहीं मिल रहा है, जिस पर मंत्री ने विद्युत विभाग को तत्काल नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें