फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पानी की चार टोटियों के सहारे बीस हजार यात्री

विज्ञापन
गांधी पार्क बस स्टैंड पर लगी पानी की टंकी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर के गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। बस स्टैंड पर पीने के पानी की नौ पानी की टोटियां हैं, जिसमें से चार टोटियां ही सही हैं। एक वाटर कूलर भी लगा है, लेकिन खराब होने के कारण उससे गर्म पानी ही आता है। ऐसे में यात्रियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। गांधी पार्क बस स्टैंड से प्रतिदिन बीस हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड पर लगी पानी की टोटियों से गर्म पानी आता है। मजबूरन, यात्रियों को पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। इसका फायदा अवैध रूप से पानी बेचने वाले उठाते हैं। नॉन ब्रांडेड पानी की बोतल अधिक दाम पर बेचते हैं। अधिकारी भी इस ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, यात्रियों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। अस्थाई रूप से बने शौचालय इतने गंदे हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल है। ऐसे में महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बोले अधिकारी
90 हजार रुपये में वाटर कूलर सहित अन्य उपकरण खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। खराब टोटियों को भी जल्द सही कराया जाएगा ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। - मो. परवेज खान, आरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बस स्टैंड पर ठंडे पानी की व्यवस्था तक नहीं है। नान ब्रांडेड पानी की बोतल अधिक दाम पर बेची जा रही है। - प्रदीप उपाध्याय, यात्री
वाटर कूलर में ठंडे पानी की जगह गर्म पानी आ रहा है। शौचालय भी गंदे पड़े हैं। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। - अरुण वार्ष्णेय, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें