फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गर्भवती के प्रसव के लिए चल रहा इधर से उधर रेफर करने का खेल, भड़के डीएम, जताई नाराजगी

Fri, 29 May 2026 03:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में प्रसव के दौरान सर्जरी के बिंदु पर जब बात आई तो वे दंग रह गए। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए सीएमएस से दीनदयाल अस्पताल की चारों सर्जन के काम की समीक्षा कर उनमें सुधार के लिए कहा।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान सर्जरी की जरूरत पर कहीं न कहीं रेफरल का खेल चल रहा है। तभी तो स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा में तथ्यों के आधार पर डीएम भड़क उठे। उन्होंने दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में चार महिला सर्जन होने के बावजूद अप्रैल में महज 27 सर्जरी पर नाराजगी जताई है। इसे लेकर सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए हैं। इसके विपरीत महिला अस्पताल में चार सर्जन ने कुल 82 ऑपरेशन किए हैं।

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में प्रसव के दौरान सर्जरी के बिंदु पर जब बात आई तो वे दंग रह गए। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए सीएमएस से दीनदयाल अस्पताल की चारों सर्जन के काम की समीक्षा कर उनमें सुधार के लिए कहा। कहा कि चार सर्जन में इतनी कम सर्जरी स्वीकार्य नहीं हैं। संस्थागत प्रसव के मामले में भी दीनदयाल अस्पताल पिछड़ा हुआ है। बाकी महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक संस्थागत प्रसव हो रहे हैं। जिले के अन्य केंद्रों पर भी औसत के अनुसार प्रसव हो रहे हैं।

विज्ञापन

कौन एएनएम करा रहीं रेफर, मांगी सूची 
डीएम ने समीक्षा में मार्च में उठे विषय कौन एएनएम प्रसव के लिए महिलाओं को निजी अस्पतालों में रेफर करा रही हैं। इस पर भी समीक्षा की। सीएमओ स्तर से जानकारी दी गई कि इस संबंध में एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्तर से ब्योरा जुटाया जा रहा है, जिसमें यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि जननी सुरक्षा योजना के बावजूद कौन-कौन एएनएम प्रसव व सर्जरी के लिए प्रसूताओं को निजी अस्पतालों में भेज रही हैं।

ये है आंकड़ा
  • 203 जेएन मेडिकल कॉलेज में, 82 महिला जिला अस्पताल में, 27 दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में, सीएचसी जवां में 20, इगलास में 13, अकराबाद में 16, 100 शैय्या अतरौली में 11, सीएचसी अतरौली में 13, खैर में सात, छर्रा में चार, गभाना में तीन प्रसव सीजर से किए।
  • इनमें जेएन मेडिकल कॉलेज का आंकड़ा स्पष्ट नहीं, महिला जिला अस्पताल व दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में 4-4 सर्जन हैं। बाकी जगहों पर 1-1 हैं, जबकि छर्रा-इगलास में सर्जन की तैनाती नहीं, वहां जरूरत पर दूसरी जगह से बुलाए जाते हैं।
  • संस्थागत प्रसव की बात करें तो मेडिकल कॉलेज व महिला अस्पताल में सर्वाधिक प्रसव का आंकड़ा है। दीनदयाल अस्पताल में बहुत कम व अन्य सीएचसी पर भी कम है, जिनमें गोंडा, छर्रा व जलाली में संस्थागत प्रसव के आंकड़े में गिरावट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें