इन शहरों को मिलेगा लाभ
यह एक्सप्रेसवे कई शहरों को जोड़ेगा और सफर आसान बनाएगा। यह हाथरस के पास बरेली-मथुरा हाईवे से भी जुड़ेगा। आगरा में यह यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। इससे बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा और दिल्ली का सफर आसान होगा। पश्चिमी यूपी के शहरों से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
एक घंटे में अलीगढ़ से आगरा, दो घंटे में दिल्ली-नोएडा
एक्सप्रेसवे बनने के बाद आगरा से अलीगढ़ का सफर भी एक घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी यह दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक समय लगता है। नोएडा से अलीगढ़ की दूरी करीब दो घंटे की रह जाएगी। वर्तमान में इस सफर में तीन घंटे लगते हैं। कुल 66 गांव सीधे सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे, जिनके लिए 49 फुटओवर ब्रिज और अंडरपास बनेंगे।