फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड बाजों के साथ धूमधाम से विसर्जित किए गए गजानन

Wed, 06 Sep 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
टीकाराम मंदिर से गणेश जी की विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनंत चौदस के अवसर पर मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक सभी जगह स्थापित हुईं गणेश मूर्तियों को विधिविधान से पूजा कर विसर्जन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

 इस दौरान विसर्जन शोभायात्रा निकाली गईं। इस वजह से शहर का रामघाट रोड काफी व्यस्त रहा। पूरे दिनभर हर करीब 10 मिनट में कई ट्रक, गाड़ी, जीप आदि गंगा घाट की ओर रवाना होती देखी गईं।

इनमें शामिल भक्तों ने डीजे पर डांस करते हुए गुलाल उड़ाया। शहर से मनिक चौक, सराय दुबे, सराय हरनारायन, पंच नगरी, सासनी गेट, हाथरस अड्डा, सराय भूकी, दुबे का पड़ाव, हलवाई खाना, रफातगंज, रावण टीला, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, जयगंज, अचलताल गणेश मंदिर आदि स्थानों से यात्रा निकालकर गजानन की मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी छाए रहे गणपति
हिंदू धर्म में सर्वप्रथम पूजे जाने वाले गजानन सोशल मीडिया पर भी छाए रहे। सुबह से ही लोग खासकर युवा पीढ़ी गजानन के फोटो और शुभ संदेश अपने मित्रों और शुभचिंतकों के पास भेजते रहे। 

सांस्कृतिक क्लब के गणपति हरदुआगंज नहर में विसर्जित
मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में गणेश विसर्जन महोत्सव का आयोजन हुआ। ज्वालापुरी शाखा कार्यालय पर पूरे विधिविधान के साथ श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई। पूजा महोत्सव के संयोजक प्रमोद शर्मा ने सभी लोगों के साथ गणेश भगवान की भव्य आरती उतारी। इसके बाद क्लब के सभी सदस्यों ने हरदुआगंज नहर पर पहुंचकर गणेश जी का विसर्जन किया। इस मौके पर अध्यक्षा रेशू अग्रवाल, ज्योति शर्मा, अधिवक्ता भुवनेश अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, गगन अग्रवाल, दिशा शर्मा, स्वाति अग्रवाल, खुशी शर्मा, आकृति अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

टीकाराम मंदिर से हवन के बाद निकली यात्रा 
संस्कार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा टीकाराम मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह नौ बजे विधि विधान के साथ हवन किया गया। इसके बाद भगवान गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा का हरदुआगंज नहर पर समापन हुआ, जहां श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुगण गुलाल की होली खेलते हुए तथा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए नजर आए। सांय सात बजे टीकाराम मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। सहयोग करने वालों में अध्यक्ष विकास महाजन, संदीप रंजन गुप्ता, श्याम भैयाजी, बीना महाजन, अंजलि, रश्मि गुप्ता, अर्चना रंजन, निर्मला गुप्ता, योगेश महाजन, दिनेश गुप्ता, विशाल महाजन, प्रशांत अग्रवाल, विशाल चंद्रा, प्रमोद सैनानी, यशपाल, शेखर अग्रवाल, संदीप गर्ग, दीपक गुप्ता, विजय महाजन, लवीश गुप्ता, राजेश मूर्ति दिनेश ज्वैलर्स, हितेंद्र आदि थे।
विज्ञापन


सुरेंद्र नगर की यात्रा का सौरभ ने किया शुभारंभ
आज सुरेंद्र नगर से आयोजित श्री गणेश उत्सव महोत्सव के अंतर्गत श्री गणेश पूजन के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन शोभायात्रा से पूर्व गणेश जी का पूजन विधि विधान से किया। विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ व्यापारी एवं भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने किया। शोभायात्रा में अरुण बंसल, रेखा बंसल, अंकित अग्रवाल, दिलीप बंसल, तुसार, यश, तनू सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें