फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीमार चल रहे राजा दिपेंद्रराज सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

Mon, 25 May 2026 05:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गभाना के जूनियर स्टेट राजा दिपेंद्रराज सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार 26 मई सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
जूनियर स्टेट के राजा दिपेंद्रराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना में राजघराने के जूनियर स्टेट के राजा दिपेंद्रराज सिंह (70) का 25 मई को दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग राजघराने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। 

विज्ञापन


दिपेंद्रराज सिंह ने अपने पीछे पत्नी सारंगा सिंह और बेटी स्तुति सिंह को रोते हुए छोड़ा है। उनके निधन के शोक में 26 मई को लाखा बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के अनुसार 26 मई सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें