फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एसवी कॉलेज में 2780 सीटों पर प्रवेश शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून तक, प्रोफेशनल कोर्सों की डिमांड

Mon, 25 May 2026 05:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसवी कॉलेज में एडमिशन शुरू हो गए हैं। कॉलेज में स्नातक स्तर पर 1820 सीटें और स्नातकोत्तर स्तर पर 960 सीटें उपलब्ध हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए की 780, बीएससी की 360 और बीकॉम की 180 सीटें हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, भूगोल, ड्राइंग, अर्थशास्त्र और एमएससी गणित में 60-60 सीटें हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला मिशन एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के एसवी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 2780 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के बारहवीं के परिणाम आने के बाद छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस बार बीबीए, बीसीए, बीकॉम और एलएलबी जैसे प्रोफेशनल कोर्सों में कड़ा मुकाबला रहने की संभावना है। कॉलेज की प्राचार्या नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अनुदानित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी और बीएड सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। विद्यार्थियों में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों जैसे बीबीए, बीसीए और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों का विवरण
कॉलेज में स्नातक स्तर पर 1820 सीटें और स्नातकोत्तर स्तर पर 960 सीटें उपलब्ध हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए की 780, बीएससी की 360 और बीकॉम की 180 सीटें हैं। बीबीए, बीसीए और बीबीए लॉजिस्टिक्स में प्रत्येक में 60-60 सीटें हैं। एलएलबी में 180 और बीएड में 100 सीटें उपलब्ध हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, भूगोल, ड्राइंग, अर्थशास्त्र और एमएससी गणित में 60-60 सीटें हैं। एमए सैन्य विज्ञान, एमएससी जूलॉजी, बॉटनी, स्टेटिस्टिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री और डीएलआईएस में 30-30 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें