फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के हाथ में देश का भविष्य : नीति आयोग के सदस्य डॉ. राय

Fri, 01 Mar 2019 06:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
bibek debroy - फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, नीति आयोग के सदस्य व प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. विवेक राय ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। सरकारी नीतियों के निर्माण में युवाओं को रुचि लेनी होगी।

विज्ञापन


गुरुवार को डॉ. राय अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में सर सैयद एकेडमी की ओर से सर सैयद स्मृति में आयोजित आर्थिक सुधारों पर व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य व स्थानीय निकाय स्तर पर आने वाली समस्याओं के हल में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करानी होगी। उत्पादकता को बढ़ाना होगा, तब ही देश में खुशहाली का माहौल पैदा होगा। 
 
डॉ. राय ने कहा कि देश में केवल 26 प्रतिशत युवाओं को ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे में एएमयू जैसे ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले युवा बहुत ही भाग्यशाली हैं। उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार में सर सैयद अहमद खान और ईश्वर चंद विद्यासागर कि सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के मार्ग पर अग्रसर है। हमारी प्रति व्यक्ति आय दर 2000 अमेरिकी डॉलर है, जो विकसित देशों की तुलना में बहुत कम है। 
विज्ञापन


डॉ. राय ने स्मार्ट सिटी मिशन पर कहा कि अपनी सोच में बदलाव लाना होगा और जिम्मेदार शहरी बनकर विकास में अपनी भागीदारी दिखानी होगी। भारत में जीडीपी की 17 प्रतिशत राशि बतौर टैक्स हासिल होती है, जबकि 4 मदों बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा पर 23 प्रतिशत खर्च होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूक प्रतिभा और सकारात्मक गतिविधियां ही देश का भविष्य तय करेगी। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि बढ़ती आबादी, भ्रष्टाचार सरकारी योजनाओं का गलत क्रियान्वयन आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो विकास के मार्ग में बाधक है। सर सैयद एकेडमी के निदेशक प्रो. अली मोहम्मद नकवी ने स्वागत भाषण दिया। एकेडमी के उपनिदेशक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने आभार जताया। संचालन प्रो. एफएस शीरानी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें