फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को भी तीन घंटे खुलेंगी फल, दूध, सब्जी की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ते कोरोना प्रसार की चेन तोड़ने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू में जिला प्रशासन ने थोड़ी राहत दी है। अब शाम को 4:30 से 7:30 बजे तक दूध, फल, सब्जी की दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। आदेश में साफ है कि शाम के समय किराना की दुकान नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन

सुबह 7 से 11 बजे तक किराना, दूध, फल, सब्जी की दुकानों को खोलने की अनुमति रहेगी। बाकी सभी प्रकार की दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल संचालकों होम डिलीवरी कर सकते हैं। होम डिलीवरी के लिए ग्राहक का पर्चा/बिल, डिलीवरी ब्वॉय का परिचय पत्र अनिवार्य होगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जनता की परेशानी को देखते हुए व रोजेदारों को आ रही समस्याओं को चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक फल, सब्जी, दूध के साथ किराना की दुकान खोलने के साथ ही शाम को 4:30 से 7:30 बजे के बीच दूध, फल, सब्जी की दुकान खोलने का आदेश जारी किया। सभी दुकानदारों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने, दुकान पर भीड़ को जुटने न देने, बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान न बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें