फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साथ बैठकर पी शराब, फिर खेला जुआ, पीटकर 21 हजार छीने

Fri, 02 Jun 2023 06:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्लांट से मजदूरी के 21 हजार रुपए लेकर मजदूर गांव आ रहा था। रास्ते में दोस्त मिल गया। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद जुआ खेला। जुआ में मजदूर 21 हजार रुपए हार गया। मजदूर ने दोस्त पर पिटाई कर 21 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
घायल पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी और जुआ खेला। युवक ने दोस्त पर आरोप लगाया कि उसने पीटकर 21 हजार रुपए छीन लिए। थाने में दोस्त के खिलाफ युवक ने तहरीर दी।

विज्ञापन


अलीगढ़ में गंगीरी क्षेत्र के गांव गोसपुर निवासी पुष्पेंद्र ने अपने दोस्त के खिलाफ मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पुष्पेंद्र ने बताया कि सोरों के पास चिकोरी प्लांट से मजदूरी के 21 हजार रुपए लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर गांव आ रहा था। गंगीरी के पास गांव मलसई निवासी दोस्त भूरा मिल गया। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद जुआ खेला। 

जुआ में पुष्पेंद्र 21 हजार रुपए हार गया। आरोप है कि भूरा ने पुष्पेंद्र को अपने साथियों के साथ पकड़ लिया और पिटाई कर घायल कर दिया। शुक्रवार को पुष्पेंद्र ने भूरा पर पिटाई कर 21 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों ने पहले शराब पी फिर जुआ खेला। पुष्पेंद्र जुआ में रुपए हार गया। छीनने का आरोप झूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें