फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज आज, कड़े सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूपुर शर्मा विवाद और उदयपुर घटना के बीच आज जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर 15 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इससे पहले बकरीद को लेकर धर्मगुरुओं की बैठक का क्रम भी जारी है। साफ कहा जा रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ प्रदेश के संवेदनशील शहरों की सूची में शामिल है। इसे लेकर यहां विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी कड़ी में बकरीद से पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज है। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से पुख्ता प्रबंध रखे गए हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार शहर में सेक्टर स्कीम लागू करने के साथ-साथ 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, 5 कंपनी पीएसी व 2 प्लाटून आरएएफ तैनात की गई है। शहर के साथ-साथ जिले भर में जुमा व बकरीद को लेकर धर्मगुरुओं संग बैठक कर अमन कायम रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

- लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनप्रतिनिधि, संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, डिजिटल वालंटियर्स के साथ शांति समिति की बैठकें थाना वार जारी हैं। इस दौरान सौहार्द रखने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलने से रोकने की अपील की जा रही है। साथ में सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न देने की अपील की गई है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
सोशल मीडिया व संगठनों पर भी निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को छेरत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पा रहे पीएसी के रिक्रूटों को पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया। उन्हें अपनी ड्यूटी व कर्तव्य आदि के विषय में बताया। साथ में सावधानियों से भी अवगत कराया। एसएसपी के अनुसार पुलिस में अब योग्य व तकनीकी रूप से दक्ष, व्यवहार कुशल व आधुनिक पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है।
इसी अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पीएसी रिक्रूटों को बदलते समाज, नवीन तकनीक व हथियारों का बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया है। इन पीएसीकर्मियों की 12 जुलाई को पासिंग आउट परेड होनी है। इस मौके पर एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ लाइन श्वेताभ पांडेय, सीओ शुभेंदु अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें