फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू आक्रोश सभा में भी लगे आजादी-आजादी के नारे

Sat, 12 May 2018 02:19 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हिन्दू आक्रोश सभा में प्रदर्शन करते हिन्दूवादी लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रवादी विचार मंच के तत्वावधान में रामलीला मैदान के पास शुक्रवार को आयोजित हिंदू आक्रोश सभा में एएमयू छात्रों के ही अंदाज में ‘जिन्ना से चाहिए आजादी, आतंकवाद से चाहिए आजादी’ के नारे लगे। इसके अलावा जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाने व वहां आरक्षण की व्यवस्था अविलंब लागू करने सहित कई मांगें की गई हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रवादी विचार मंच के बैनर तले महानगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा एएमयू के जिन्ना प्रकरण पर हिंदू आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। आहुति संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जिन्ना देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार है। 1946 में उसके आह्वान पर भारत में हुए डायरेक्ट एक्शन डे के कारण हिंदुओं का भारी कत्लेआम हुआ। मां-बहनों की आबरू लूटी गई।

विभाजन की लड़ाई में लाखों लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए। इस सब के लिए जिन्ना जिम्मेदार था। ऐसे व्यक्ति की तस्वीर या निशानी भला किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे रह सकती है। नेताओं ने सिमी की जन्मस्थली सहित अन्य कई गंभीर आरोप एएमयू पर लगाए। 
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि वैसे तो हिंदू शांतिप्रिय समाज है किंतु इतना भी नहीं कि अलगाववादी एवं राष्ट्र विरोधी हरकतें बर्दाश्त करे। कार्यक्रम को राष्ट्रभक्त वीरांगना वाहनी की संयोजिका स्नेहा शर्मा, व्यापारी नेता ओम प्रकाश मास्टर, हरिकिशन अग्रवाल, शिव सेना के मांगें लाल शर्मा, हिंदू महासभा के गजेंद्र पाल आर्य, किसान मोर्चा के सुशील प्रताप गांधी, ग्राम के प्रधान अजय शर्मा, विनय वार्ष्णेय आदि ने संबोधित किया। क्षत्रिय सभा के श्रीचंद्र चौहान, संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल नवरंग, राजा राम मित्र, उड़ान सोसायटी के ज्ञानेंद्र मिश्रा, ललित सागर सैनी, गौरव शर्मा, सौरभ पंडित, प्रदीप सिंह, मनीष अग्रवाल वूल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति से की गईं मांगें 
l एएमयू में आरक्षण व्यवस्था अविलंब लागू की जाए
l राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की जांच कराई जाए 
l देश के विभाजन के जिम्मेदार जिन्ना की तस्वीर एएमयू से हटायी जाए
l जिन्ना आंदोलन के दौरान सांप्रदायिक उत्तेजना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
l पुलिस एवं पत्रकारों पर हमला करने वाले एएमयू छात्रों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए
l एएमयू में अध्ययन करने वाले हिंदू छात्रों को प्रताड़ना एवं अपमान से बचाया जाए 
l एएमयू को अल्पसंख्यक स्वरूप देने पर विचार न किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें