फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में नि:शुल्क मिलेगा वाई-फाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की योगी सरकार अलीगढ़ वासियों को जल्द ही नि:शुल्क वाई-फाई का तोहफा देने जा रही है। शासन स्तर से इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। कुल 17 जिलों को इस प्रस्ताव में चुना गया है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ की भौगोलिक स्थित को देखते हुए जिला प्रशासन यहां कम से कम दो सार्वजनिक स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सरकार युवाओं को लुभाने में भी लगी है। अलीगढ़ में अभी तक सिर्फ रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा रेलवे की ओर से दी जा रही है। अब इसका विस्तार राज्य सरकार की ओर से किए जाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। अलीगढ़ सहित 17 जिलों के लोगों को फ्री वाई-फाई सुविधा देने का फैसला लिया है। बड़े शहरों में दो स्थानों, जबकि छोटे शहरों में एक जगह पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फ्री वाई-फाई की ये सुविधा खासतौर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लॉक और रजिस्ट्रार कार्यालय के आसपास दिए जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। माना जा रहा है कि प्रशासन की ओर से शहर में कलेक्ट्रेट और कोल तहसील में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से आदेश आने के बाद सार्वजनिक स्थल चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें