फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इस्कॉन मंदिर में होगी निःशुल्क पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
। कस्बे के इस्कॉन मंदिर में आसपास और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसमें इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के अलावा अन्य विषय शामिल होंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार जो युवा सीमित संसाधनों के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं हो पाते, उनका मार्गदर्शन किया जाएगा। इन कक्षाओं का शुभारंभ रामनवमी के दिन रविवार की सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन

मंदिर के व्यवस्थापक रसराज महाराज ने बताया कि इस्कॉन गीता ज्ञान मंदिर की ओर से शहर के योग्य अध्यापकों से इसके लिए सहयोग लिया जाएगा। युवाओं के लिए यह एक पहल है, ताकि वह नैतिक मूल्यों को समझ कर अपने समय का सदुपयोग कर सकें। अपने दुर्गुणों और नशे का त्याग कर भविष्य का निर्माण कर सकें। रामनवमी पर शुभारंभ के मौके पर मंदिर की सलाहकार समिति को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें