फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरटीओ में दलाली करने वाले भूपेंद्र और अल्तमस को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के बारह से सोमवार को बन्ना देवी पुलिस ने दो एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही आरटीओ आफिस के अंदर पहुंची। एजेंटों में खलबली मच गई, सभी एजेंट कार्यालय परिसर के ऐसे स्थान पर खड़े हो गए जहां से भागना आसान हो। दोनों एजेंट पूर्व में आरटीओ आफिस के बाहर एजेटों के खिलाफ हुई कार्यवाही में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर बन्ना देवी पुलिस ने एक साल पुराने मामले में वांछित चल रहे दो एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। आरटीओ आफिस के बाहर खाकी को देख अन्य एजेंटों में खलबली मच गई। वह कार्यालय परिसर की बाउंड्री फलांग कर बाहर खड़े हो गए। कुछ दबंग किस्म के ऐजेंट ऐसे स्थान पर खड़े हो गए जहां से पुलिस आने पर भागने में आसानी रहे।

बन्ना देवी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि गत दिनों एसीएम अंजुम बी के नेतृत्व में आरटीओ आफिस के बाहर से दलालों की धरपकड़ की गई थी। पकड़ में आए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसी मामले में भूपेंद्र एवं अल्तमस वांछित चल रहे थे। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें