फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बदलकर एएमयू छात्रा से ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

जमालपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रविवार दोपहर को एएमयू छात्रा इरम से शातिर ने कार्ड बदलकर ठगी करने का प्रयास किया। ठगी से पहले ही इरम मामला समझ गई तो उसने शोर मचाया। लोगों को आता देख आरोपी अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जमालपुर निवासी इरम एएमयू में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह अपनी सहेली जीवा के साथ रविवार दोपहर जमालपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचीं। इरम ने मशीन में एटीएम कार्ड डाला तो ट्रांजेक्शन नहीं हो सका। यहां पीछे खड़े युवक ने मदद का भरोसा देकर इरम से एटीएम कार्ड ले लिया। कुछ देर बाद दूसरा कार्ड दिया और ओटीपी नंबर पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक के दो साथी कुछ दूरी पर कार लेकर खड़े थे। इरम ने दूसरा कार्ड देखा तो शक हो गया। शोर शराबा सुनकर लोग मौके की तरफ आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी युवक भाग कर कार में बैठ गया। छीनाझपटी में उसका एटीएम घटना स्थल पर ही छूट गया। आरोपी जवां की ओर भाग गए। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि छात्रा से एटीएम कार्ड बदलने का प्रयास हुआ था । शातिर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें