फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर में मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतरे

Sat, 19 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाउस में शुक्रवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर ने पॉवर हाउस और रेलवे अफसरों में हलचल मचा दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। टूंडला से बुलाई गई एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) ने करीब साढ़े सात घंटे की मशक्कत के बाद सभी वैगन पटरी पर दोबारा खड़ा कर दिए।

ये घटना सुबह 11 बजे हुई दोपहर 12 बजे रेलवे अफसरों को इसकी सूचना दी गई। शाम 6:30 बजे दोबारा से वैगनों पर पटरी पर खड़ा किया जा सका।

इस मौके पर डीटीएम राजेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक अलीगढ़ एसएस पाठक, पीडब्ल्यूआई मुकेश, केरिज और वैगन से सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य अपनी निगरानी में चलाया।
विज्ञापन


पॉवर हाउस में कोयले से लदी मालगाड़ी के वैगन उतरने का ये पहला मामला नहीं है। लगातार पांच सालों से ऐसी घटनाएं हो रही हैं लेकिन इसके बाद भी पॉवर हाउस में रेल पटरी के सुधारने का काम आज तक नहीं हुआ है।

 रेलवे अफसर भी इस संबंध में कई बार पॉवर हाउस के अधिकारियों को कह चुके हैं लेकिन कोई अमल नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो बीच एक बार मरम्मत का कार्य हुआ लेकिन रेल पटरियों को बदला नहीं गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें