फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी की चार बाइकें बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान और अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से बाइक चोरी कर बेचने वाले गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइकें भी बरामद की हैं। यह गिरोह नंबर प्लेट बदलकर बाइकों को थाना क्षेत्र में सस्ते दामों पर बेचते थे। इसका खुलासा तब हुआ जब पिछले सप्ताह गांव बुढांसी के सुहेल पुत्र सईद खां को बिना नंबर की बाइक सहित पुलिस ने दबोचा था। आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार को बुढ़ांसी चौकी के पुलिस कर्मी खारिज नहर तिराहे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे। सूचना पाकर टीम ने बरौठा नहर से गांव बरकुला जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम खान मोहम्मद पुत्र साबिर, हसमुद्दीन पुत्र कल्लू, सुहेल पुत्र सईद खान निवासी कस्बा बुढ़ांसी व टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी रवि पुत्र गजेन्द्र पाल, स्वालीन पुत्र हाकमिन और आमिर पुत्र रसीद बताया। इनके पास से चार बाइकें बरामद हुईं हैं। अजरू पुत्र हुड्डू भाग गया।
अभियुक्तों ने अपने साथियों बलवान और कर्मवीर सिंह के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार बरामद बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थीं। चेसिस नंबर चैक करने पर दो बाइकें अलीगढ़, एक राजस्थान व एक दिल्ली नंबर की हैं। अभियुक्तों ने बताया कि सुहेल का एक भाई राजस्थान में रहता है, वही राजस्थान से बाइकें चोरी कर लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें