फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांच करोड़ की चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
नेपाल और बिहार के रास्ते अलीगढ़ लाई गई करीब पांच करोड़ कीमत की 45 किलो चरस की खेप पुलिस ने बरामद की है। सिविल लाइंस पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल इनोवा कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में रविवार को एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने कार्रवाई का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि 16 सितंबर को थाना जवां क्षेत्र में पुलिस ने 16 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस लगातार नेटवर्क पर नजर रख रही थी।

इसी क्रम में रविवार को इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह और एसआई नितिन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 45 किलोग्राम चरस बरामद हुई। चरस को 80 पैकेटों में रखा गया था और इनोवा में छिपाकर लाया गया था। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल का सुशील कुमार चौरसिया, दीपक कुमार और अनवर आलम तथा नेपाल के मोरंग जिले के विराटनगर का सूरज कुमार शाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें