फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ए-टु-जेड प्लांट में तीन सगे भाइयों समेत चार को पीटा, फायरिंग, सात पर मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रवीन कुमार प्लांट से ड्यूटी पूरी कर निकल रहे थे तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रवीन ने अपने भाई हिमांशु कुमार को फोन पर जानकारी दी। हिमांशु अपने तीसरे भाई विशाल को लेकर पहुंचे। बीच-बचाव में आरोपियों ने दोनों के साथ भी मारपीट कर दी। 
 
विज्ञापन
एटूजेड के बाहर हुई मारपीट के बाद घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित नगर निगम के ए-टु-जेड प्लांट पर आरोपियों ने तीन सगे भाइयों समेत चार युवकों को पीट दिया। चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सासनी गेट क्षेत्र के सराय पीतांबर निवासी प्रवीन कुमार व उनका भाई हिमांशु कुमार नगर निगम के ए-टु-जेड प्लांट में कार्यरत है। आरोप है कि 5 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे प्रवीन कुमार प्लांट से ड्यूटी पूरी कर निकल रहे थे तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रवीन ने अपने भाई हिमांशु कुमार को फोन पर जानकारी दी। हिमांशु अपने तीसरे भाई विशाल को लेकर पहुंचे। बीच-बचाव में आरोपियों ने दोनों के साथ भी मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से सासनी गेट के पला रोड निवासी सचिन, कुंदन, धीरज, मंजित, सागर समेत सात लोगों को नामजद कराते हुए जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें