प्रवीन कुमार प्लांट से ड्यूटी पूरी कर निकल रहे थे तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रवीन ने अपने भाई हिमांशु कुमार को फोन पर जानकारी दी। हिमांशु अपने तीसरे भाई विशाल को लेकर पहुंचे। बीच-बचाव में आरोपियों ने दोनों के साथ भी मारपीट कर दी।
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित नगर निगम के ए-टु-जेड प्लांट पर आरोपियों ने तीन सगे भाइयों समेत चार युवकों को पीट दिया। चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र के सराय पीतांबर निवासी प्रवीन कुमार व उनका भाई हिमांशु कुमार नगर निगम के ए-टु-जेड प्लांट में कार्यरत है। आरोप है कि 5 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे प्रवीन कुमार प्लांट से ड्यूटी पूरी कर निकल रहे थे तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रवीन ने अपने भाई हिमांशु कुमार को फोन पर जानकारी दी। हिमांशु अपने तीसरे भाई विशाल को लेकर पहुंचे। बीच-बचाव में आरोपियों ने दोनों के साथ भी मारपीट कर दी।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से सासनी गेट के पला रोड निवासी सचिन, कुंदन, धीरज, मंजित, सागर समेत सात लोगों को नामजद कराते हुए जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हुई हैं।