फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वाइन फ्लू के नए चार मरीज मिले, संख्या हुई 30

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज और मिले। अब 30 मरीज हो गए हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में पांच संदिग्ध भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है। करीब 150 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 10-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नए चार मरीज मिले, जबकि पहले से 26 मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। यह नाक, गले और फेफड़ों का वायरल संक्रमण है। हवा में मौजूद बूंदों (खांसने या छींकने) के जरिये एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। सामान्य रूप से उपचार कराने और जरूरी सावधानियां बरतने से संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।


स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई गई एच1एन1 वैक्सीन
पंडित दीनदयाल संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार में लगे 35 स्वास्थ्य कर्मियों को एच1एन1 वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने, भीड़भाड़ में सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें