फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक से नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में ईंट पहुंचाकर लौट रहे एक ट्रैक्टर चालक को रोककर कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट की। उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



पीड़ित आलम निवासी ग्राम कैली थाना दौरोला जनपद मेरठ ने टप्पल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 नवंबर की रात एक बजे वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से नोएडा में ईंटें डालकर नरवारी स्थित ईंट भट्ठे लौट रहा था। इसी दौरान टप्पल से नरवारी जाने वाले मार्ग पर एक कार ट्रैक्टर के सामने रुक गई। कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें