कोतवाली क्षेत्र की हस्तपुर पुलिस चौकी के गांव नगला चूरा में मंगलवार रात खुर्जा के मीरपुर से बरात आई थी। लौटते समय रिश्तेदारों में आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए।
दिल्ली के शिव बिहार क्षेत्र के गौतम बिहार फेस चार, गली नंबर चार निवासी सुरेंद्र मोहन हर्ष का कहना है कि वह खुर्जा के गांव मीरपुर से बरात में शामिल होने गांव नगला चूरा आए थे। उसके साथ भाई हितेश कुमार, भतीजा रोहन कुमार, विनोद कुमार, राहुल और दिनेश भी थे। लौटते समय कुछ लोगों ने उन पर हमलाकर घायल कर दिया। मारपीट करने वालों की पहचान जिला बुलंदशहर के जेवर रोड सारंगपुर निवासी गौरव, अर्जुन, भारत के रूप में हुई। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।