फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गांव में नहीं हो रही थी छह महीने से अच्छी बारिश, इंद्रदेव को मनाने चार बेटियां तप पर बैठीं

Mon, 20 Jul 2020 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
खेत में तप करतीं चारों बच्चियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद मुख्यालय से लगभग तीस किलोमीटर दूर इगलास तहसील के गांव सिकुर्रा में छह महीने से बारिश नहीं हुई है। ग्रामीण इस वजह से खासे परेशान और तनाव में हैं। सबके मन में एक ही प्रार्थना है कि बारिश हो जाए। परिजनों की ऐसी चिंता को देख कर गांव के एक परिवार की चार बेटियां तप पर बैठ गई हैं। ये इंद्रदेव की साधना कर रही है। उनको विश्वास भी है तप करने से इंददेव उनकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे। 

विज्ञापन


इन बच्चियों ने बताया कि गांव में बारिश नहीं हो रही इसलिए वह तप पर भगवान को मनाने के लिए बैठी हुई हैं, बच्चियों के परिजनों ने बताया कि उन्होने बच्चियों को ऐसे तप पर बैठने को मना किया था लेकिन वो नहीं मानीं और जबरन तप पर बैठ गईं। 

इसमें ऋषि कुमार की बेटी भूमि, सुखवीर की बेटी अनुराधा, तनु और एक अन्य बेटी शामिल है। ये जिस खेत में तप कर रही हैं वहां चारो ओर अग्रि भी जलाई गई है। बच्चियां हाथों में माला लेकर इंद्रदेव का जप करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें