फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य दबोचे, सात वाहन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के बाहर और सेंटर पाइंट चौराहे से लगातार वाहन चोरी कर रहे गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दबोच लिया है। यह सफलता सीसीटीवी में एक आरोपी का चेहरा कैद होने के बाद मिली है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने सात वाहन बरामद किए हैं। अभी इस गिरोह का एक सदस्य फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन




एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फिरदौस नगर इलाके से एडीए शाहजमाल देहली गेट के अशद, तुर्कमान गेट कोतवाली के फराज, रिजवान और फहाद को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही से सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें सभी स्कूटी हैं और सभी दीवानी और सेंटर पाइंट इलाके से चोरी किए गए हैं।



पुलिस के अनुसार पिछले दिनों दीवानी से चोरी वाहन की जांच में एक सीसीटीवी मिला था। जिसमें आरोपी का फोटो कैद पाया गया। उसी की पहचान के आधार पर यह सफलता मिली है। इस गिरफ्तारी में सिविल लाइंस पुलिस के साथ साथ सर्विलांस व एसओजी टीम भी शामिल रही है। इन्होंने पूछताछ में स्वीकारा है कि इनका एक साथी खाईडोरा का अरमान फरार है। उसकी मदद से यह लोग स्कूटी के लॉक तोड़कर चोरी करते थे। चूंकि उसकी डिग्गी में कागज भी मिलते हैं, इसलिए स्कूटी को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन




बाद में उन्हें 10 से पंद्रह हजार रुपये में ग्रामीण क्षेत्र में किसी को भी मजबूरी का हवाला देकर बेच देते थे। जो दस्तावेज मिलते थे, उन्हें नाम ट्रांसफर कराने की बात कहते थे, इसलिए कोई भी वाहन को आसानी से खरीद लेता था। इन्होंने बताया कि यह लोग ताला कारखाने में साथ काम करते थे। इस दौरान सभी ने मिलकर यह गिरोह बनाया। इनमें से पहले भी कुछ लोग जेल जा चुके हैं। अब पुलिस अरमान की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें