फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अगस्त में शुरू होगा रामघाट-कल्याण मार्ग पर फोर लेन का काम, 1600 से ज्यादा कटेंगे पेड़

Fri, 13 Jun 2025 11:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पहले चरण में क्वार्सी चौराहे से अतरौली अवंतीबाई चौराहे तक लगभग 21 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 186 करोड़ रुपये से होगा। दूसरे चरण में अवंतीबाई चौराहे से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 13 किमी फोरलेन 109 करोड़ रुपये से होगा।
विज्ञापन
रामघाट कल्याण मार्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त महीने में अलीगढ़ के रामघाट कल्याण मार्ग पर फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा। लोकनिर्माण विभाग ने अब तक 75 फीसदी जमीन ले ली है। बाकी 25 फीसदी जमीन की तलाश की जा रही है। यह जमीनें वन विभाग को दी जाएंगी। वन विभाग के दस्तावेजों में रामघाट-कल्याण मार्ग दर्ज है। फोर लेन के लिए शासन से दो अरब 95 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ से बुलंदशहर तक 45 किलोमीटर रामघाट कल्याण मार्ग फोरलेन होना है, जो 20 मीटर चौड़ा होगा। रामघाट कल्याण मार्ग पर फोरलेन का काम शुरू होने से पहले लोकनिर्माण विभाग को वन विभाग को 26 हेक्टेयर जमीन देनी होगी। इसमें 75 फीसदी जमीन गंगा किनारे तलाश की जा चुकी है। 25 फीसदी जमीन की तलाश पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। अवार्ड होने के बाद फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा। रामघाट कल्याण मार्ग पर 1.6 मीटर का डिवाइडर भी बनेगा। 

पहले चरण में क्वार्सी चौराहे से अतरौली अवंतीबाई चौराहे तक लगभग 21 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 186 करोड़ रुपये से होगा। दूसरे चरण में अवंतीबाई चौराहे से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 13 किमी फोरलेन 109 करोड़ रुपये से होगा। 11 किमी बुलंदशहर जिले में है। क्वार्सी से अतरौली तक लगभग 24 किमी में आने वाले 2996 और अतरौली से अलीगढ़ की सीमा तक आने वाले 12 हेक्टेयर में 1600 से ज्यादा पेड़ कटेंगे। इसके साथ बिजली के खंभे भी सड़क से शिफ्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन

अगस्त में रामघाट-कल्याण मार्ग पर फोर लेन का काम शुरू हो जाएगा। रामघाट-कल्याण मार्ग की जमीन के बदले वन विभाग को जमीन दी जाएगी। 75 फीसदी जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। 25 फीसदी जमीन की तलाश की जा रही है।-सौरभ बैराठी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें