थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में चोरों ने मंगलवार रात किराने की दुकान से लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सुरेंद्र नगर निवासी सुशील वार्ष्णेय की मोहल्ला विष्णुपुरी में महादेव किराना स्टोर के नाम से दुकान है।
रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे चार लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चोरी की तस्वीर कैद हो गई, जिनकी पहचान कराई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद