लोधा थाना क्षेत्र में 11 नवंबर को रात 8:30 बजे के करीब जेडी पंचपेड़ा से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे गांव भानोंली के नगला मढ़ी निवासी रामबाबू पुत्र सतीश मजदूर को चार तमंचा धारी बदमाशों ने रोक लिया। मजदूर की कनपटी पर तमंचा रखर नौ हजार रूपये लूट कर फरार हो गए।
मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को चार बदमाशों ने घेर लिया। मजदूर की कनपटी पर तमंचा रखकर उससे नौ हजार रूपये लूट कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र में 11 नवंबर को रात 8:30 बजे के करीब जेडी पंचपेड़ा से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे गांव भानोंली के नगला मढ़ी निवासी रामबाबू पुत्र सतीश मजदूर को चार तमंचा धारी बदमाशों ने रोक लिया। मजदूर की कनपटी पर तमंचा रखर नौ हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित मजदूर का शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए।
पीड़ित मजदूर ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने लूट पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित मजदूर ने बदमाशों के खिलाफ लोधा थाने में तहरीर दी।