अलीगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को मगध एक्सप्रेस (20801) से चार फर्जी किन्नरों को दबोचा। यह किन्नर यात्रियों से बदतमीजी करने के साथ ही उनसे अवैध रूप से पैसों की वसूली कर रहे थे। आरपीएफ ने सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने चारो फर्जी किन्नरों को 15-15 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई है।
ताबिक मगध एक्सप्रेस सुबह 11:32 बजे के करीब जंक्शन पर रुकी थी। तभी स्टेशन पर गश्त कर रहे सिपाहियों को गाड़ी की जनरल बोगियों में सवार यात्रियों से फर्जी किन्नरों द्वारा बदतमीजी करने और अवैध वसूली करने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचकर टीम ने आशू निवासी धनीआऊ, फतेहपुर, गौरी निवासी ब्रह्म गली नं-4 बिसरखमोड़, गाजियाबाद, संदीप निवासी हल्दीबड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, रॉबी उर्फ काजल निवासी हल्दीबड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल को हिरासत में लिया। सभी लड़कियों की वेशभूषा में थे। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को 15-15 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है।