फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बरातियों से भरी मैक्स कैंटर से भिड़ी, 4 की मौत

Sun, 17 Sep 2017 02:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बरातियों से भरी मैक्स कैंटर से भिड़ी, 4 की मौत - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में शनिवार को बौनेर के पास शादी समारोह में जा रहे बरातियों से भरी टाटा मैक्स और मार्बल से लदे कैंटर में जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मरने वालों में दो बच्चे, एक महिला और मैक्स का ड्राइवर शामिल है।
विज्ञापन


बदायूं के कनौबी के रहने वाले अफरोज की बरात शनिवार सुबह लगभग 10 बजे नगला पटवारी आ रही थी। इस बरात में शामिल होने के लिए परिवार और रिश्तेदारी के लोग मैक्स गाड़ी में बैठकर नगला पटवारी जा रहे थे। मैक्स गाड़ी जब बौनेर मोड़ पर आई तो उसका ड्राइवर राजस्थान से मार्बल लादकर एटा जा रहे कैंटर ट्रक को नहीं देख सका। मैक्स के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी को मोड़ दिया, जिससे कैंटर ने मैक्स को बुरी तरह रौंद दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स गाड़ी पीछे की ओर करीब 50 मीटर घिसटती गई। हादसे के बाद कैंटर भी पास की सूखी माइनर में पलट गया। हादसे में शाहजहां निवासी कनौबी, मैक्स का ड्राइवर योगेश, अल्फिया की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजदा ने जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे को देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। एंबुलेंस को सूचना दे दी गई लेकिन ग्रामीणों ने एंबुलेंस के आने का इंतजार नहीं करते हुए चारपाइयों पर ही घायलों को लिटाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाने का इंतजाम किया।

घायलों में नाजिश पत्नी शानू, मौलना आजाद नगर, नेहा, सपना, अली शान, गुलफसन, हसनूर, अनम, अरमान, मजीदन, नाजिश सहित 20 अन्य लोग शामिल हैं। बाद में मौके पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। हादसे के बाद कैंटर का चालक भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


‘जो लोग घायल हैं उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। कैंटर के चालक की तलाश की जा रही है’
- राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें