फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चार नील गायों की मौत, खेत में लगाया गया था करंट

Mon, 26 Dec 2022 08:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अकराबाद अंतर्गत कौडियागंज में चार नील गाय मृत पड़ी हुई मिलीं। इन नील गाय की मौत खेत में करंट लगाने से बताई जा रही है। मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
खेत में मृत पड़ी हुईं नील गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अकराबाद अंतर्गत कौडियागंज के निकट एक किसान द्वारा फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में बिजली करंट छोड़ने से सोमवार की रात पांच नील गायों की मौत हो गई। आरोपी ने मौके से साक्ष्य मिटाने के लिए मृत नील गायों के शवों को मौके से हटा कर पड़ोसी के खेत में खड़ी लाहा की फसल में छिपा दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह किसानों की नजर जब खेत में पड़े नील गायों के  शवों पर पड़ी। तो खेत स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। किसान की सूचना पर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे सीओ बरला अभय कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी कर खेत स्वामी की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

गांव सिकंदरपुर निवासी खेत स्वामी हुकुम सिंह पुत्र नरसिंह पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कौडियागंज निवासी शमशेर के तीन लड़कों ने उनके खेत के बराबर एक अन्य खेत को पट्टे पर लेकर उसमें आलू की फसल कर रखी है। फसल की रखवाली के लिए आरोपियों ने खेत के चारों ओर तार लगा कर उसमें बिजली करंट छोड़ दिया। जिसकी चपेट में आने से सोमवार की रात चार नीलगांव की मौत हो गई। एक नील गाय पहले से ही वहां पर मरी पड़ी थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने मंगलवार की सुबह मृत नील गायों को खेत में खड़ी लाहा की फसल में डाल दिया। मामले के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि खेत स्वामी की तहरीर पर तीन आरोपी बुच्चा व उसके दो भाई पुत्रगण शमशेर निवासी कौडियागंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिलखना से पशु चिकित्सक धीरेंद्र सिंह को बुलाकर मृत नील गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जेसीबी मशीन की मदद से दफन करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें