हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित 19वीं ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते। 11 और 12 अक्तूबर को हुई प्रतियोगिता में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।
अंडर-16 इनलाइन स्केट्स की 200 मीटर रेस में बालक वर्ग के कप्तान हिमांशु धनगर और बालिका वर्ग की कप्तान इलिसा ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-6 में भव्य कौशिक, अंडर-8 में नव्या कौशिक, अंडर-10 में जैस्मिन शर्मा और अंडर-12 में दिव्यांश कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किए।अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेस के सचिव प्रदीप रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अलीगढ़ से 15 खिलाड़ी शामिल हुए और सभी ने पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि टीम के लौटने पर खिलाड़ियों और कोच का सम्मान होगा। ब्यूरो