फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाई की हत्या का बदला लेने को रची साजिश, 10 लाख की सुपारी देकर बुलाए शूटर, चार गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 04:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पकडे़ गए आरोपियों पर मुकदमों की लंबी सूची है। इनमें सलमान पर अकेले सिविल लाइन थाने में ही गैंगस्टर समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं। शाहजी उर्फ शैजी पर सात व अरशद पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस पुलिस, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन दिन बाद छह मई को होने वाली हत्या की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में दो शूटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों में से एक दिल्ली व एक बदायूं का है। जिनके पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस व रंगीन फोटो बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइंस सभागार में एसएसपी नीरज कुमार जादाैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 21 जुलाई 2025 को सर सैय्यद नगर निवासी बिल्डर जुल्फिकार खान उर्फ लाडले खान (48) की जामिया उर्दू रोड स्थित एडीएम कंपाउंड के पास ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय बिल्डर अपनी बेटी को लेने स्कूटी से कोचिंग सेंटर जा रहे थे। इस मामले में आदम निवासी जाैहराबाग, सिविल लाइंस व वसीम निवासी नगला पटवारी, क्वार्सी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में आदम को जमानत मिल गई थी। वह इस मुकदमे की तारीख पर अलीगढ़ आया हुआ था। 
विज्ञापन


इसी बीच मृतक लाडले खान के छोटे भाई शाहजी खान उर्फ शैजी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए आदम की हत्या की साजिश रची। एसएसपी ने बताया कि शाहजी ने 10 लाख रुपये की सुपारी देकर चार लोगों को आदम की हत्या करने का जिम्मा सौंपा था। योजना थी कि छह मई को कोर्ट में तारीख से पहले ही आदम की हत्या कर दी जाए। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। 
 

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र से अरशद निवासी गली नंबर 14 जीवनगढ़, क्वार्सी, दिलशाद उर्फ शाहरूख निवासी ए 93 ओल्ड सीमापुरी, शाहदरा, दिल्ली, सलमान निवासी वार्ड नंबर 21 कस्बा ककराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूं व शाहजी खान उर्फ शैजी निवासी अलहम्द अपार्टमेंट सर सैय्यद नगर, थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाली एक पिस्टल, पांच कारतूस के अलावा आदम का एक रंगीन फोटो मिला है।

 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शाहजी उर्फ शैजी जनवरी में आदम को जमानत मिलने के बाद से ही उसकी हत्या करने की योजना बना रहा था। शाहजी ने अपने मेडिकल स्टोर के कर्मचारी अरशद के जरिए दिल्ली व अन्य स्थानों से शूटरों को बुलाया था। एसएसपी के अनुसार इस मामले में भागे हुए एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया। इस अवसर पर एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह आदि माैजूद रहे। 

आरोपियों पर मुकदमों की लंबी सूची
एसएसपी नीरज कुमार जादाैन के अनुसार पकडे़ गए आरोपियों पर मुकदमों की लंबी सूची है। इनमें सलमान पर अकेले सिविल लाइन थाने में ही गैंगस्टर समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं। शाहजी उर्फ शैजी पर सात व अरशद पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें