फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 13 जून को रखी जाएगी प्रदेश के पहले हार्डवेयर पार्क की नींव, 75 बीघा में बनेगा

Sun, 11 Jun 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हार्डवेयर पार्क में कुल 110 औद्योगिक भूखंड तैयार किए गए हैं। एक भूखंड 500 से लेकर 800 वर्ग गज का है। जिसकी दर 20 हजार वर्ग गज है। आने वाले समय में इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।
विज्ञापन
अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में प्लेज स्कीम के तहत विकसित किए जा रहे प्रदेश के पहले निजी क्षेत्र के हार्डवेयर पार्क की नींव जीटी रोड भांकरी के पास 13 जून को रखी जाएगी। 75 बीघा जमीन पर विकसित होने जा रहे इस पार्क के लिए प्रदेश सरकार ने 3.50 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। 

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र सिंह ने बताया कि निजी क्षेत्र का हार्डवेयर पार्क विकसित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पहला प्रदेश का पार्क है, जिसकी मंजूरी प्रदेश सरकार ने आवेदन के पंद्रह दिन में दी थी। इसमें प्रदेश सरकार से मिले ऋण की मदद से सडक़, नाली, नाला, बिजली, बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा। 

पार्क में कुल 110 औद्योगिक भूखंड तैयार किए गए हैं। एक भूखंड 500 से लेकर 800 वर्ग गज का है। जिसकी दर 20 हजार वर्ग गज है। आने वाले समय में इनमें परिवर्तन भी हो सकता है। इसमें एमएसएमई व अन्य उद्योग के लिए औद्योगिक व कॉमर्शियल सेक्टर को जमीन आवंटित की जाएगी। सरकार की देखरेख में यह औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा। मंडल व जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा इसकी नींव रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें