फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सालासर बालाजी मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 21 व 22 अक्टूबर को, होंगे ये कार्यक्रम

Fri, 18 Oct 2024 10:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

21 अक्तूबर को गिलहराज मंदिर अचलताल से ध्वज पदयात्रा निकलेगी, जो सालासर बालाजी मंदिर मथुरा रोड तक जाएगी। 22 अक्तूबर को दोपहर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा।
विज्ञापन
सालासर बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस समारोह के बारे में पत्रकार वार्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रोड स्थित सालासर बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के छह वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस समारोह 21 व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सालासर मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि ज्ञान प्रकाश गोयल को कार्यक्रम संयोजक, संजय अग्रवाल व आकाश गंगल को सह संयोजक बनाया गया है। 

विज्ञापन


ज्ञान प्रकाश गोयल ने बताया कि 21 अक्तूबर को गिलहराज मंदिर अचलताल से ध्वज पदयात्रा निकलेगी, जो सालासर बालाजी मंदिर मथुरा रोड तक जाएगी। 22 अक्तूबर को दोपहर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। शाम को बालाजी के शयन तक कुमार संदीप व श्रेष्ठ दीक्षित कानपुर वालों का भजन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रजनीकांत शर्मा, श्याम सुंदर, ललित सिंघल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें