जमीरउल्लाह की तबीयत बिगड़ने और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों ने दुआएं की। मस्जिदों में भी जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआ की गई।
सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान को 27 मार्च को मस्तिष्क आघात पड़ गया। उन्हें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
मस्तिष्क आघात होने के साथ उनके दाहिने हाथ और पैर में भी पक्षाघात हुआ है। जमीरउल्लाह की तबीयत बिगड़ने और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के करीबी बाबा फरीद आजाद ने बताया कि उन्होंने 26 मार्च रात उच्च रक्तचाप की दवा नहीं ली थी। उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत थी।
उन्होंने बताया कि जब वह विधायक थे, तब भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। पूर्व विधायक को मस्तिष्क आघात पड़ने पर उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों ने दुआएं की। मस्जिदों में भी जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआ की गई।