फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अतरौली में नुमाइश 15 जनवरी से, उद्घाटन करेंगे पूर्व सांसद राजवीर सिंह

Sun, 12 Jan 2025 08:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नुमाइश ठेकेदार शिशुपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राजवीर सिंह हैं, इसीलिए उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
नुमाइश - फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित होने वाली नुमाइश का शुभारंभ 15 जनवरी को होगा। नुमाइश ठेकेदार ने उद्घाटन समारोह के लिए भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा व नगर पालिका चेयरमैन एवं सपा नेता वीरेंद्र सिंह लोधी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


अतिथियों के फोटो के साथ ठेकेदार का फोटो और ऊपर पूर्व सीएम कल्याण सिंह का फोटो लगाकर उद्घाटन समारोह के होर्डिंग प्रदर्शनी ठेकेदार द्वारा लगवाए गए हैं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह का परिवार भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। उनके साथ सपा नेता एवं चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी का फोटो होर्डिंग में लगा होने से राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं। निवेदक के रूप में अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा का नाम भी लिखा हुआ है।

चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा है कि नगर पालिका द्वारा नुमाइश का ठेका गांव खेड़ा के शिशुपाल सिंह को दिया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन किससे कराना है, इस बारे में उन्होंने कोई सलाह नहीं दी। वह सपा के निष्ठावान सिपाही हैं और आगे भी बने रहेंगे। नुमाइश ठेकेदार शिशुपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राजवीर सिंह हैं, इसीलिए उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। चेयरमैन शहर के प्रथम नागरिक हैं, तो वह भी मुख्य अतिथि के तौर पर उद्घाटन में रहेंगे। यह सरकारी कार्यक्रम है, इसमें कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें