फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, रेलवे ट्रैक हो या हवाई पट्टी, सब जगह पढ़ें हनुमान चालीसा: पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह

Tue, 30 Jul 2019 06:33 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने कहा कि हनुमान चालीसा हर जगह पढ़ा जाए। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा को सभी हाईवे, जीटी रोड, रेलवे ट्रैक और हवाई पट्टी पर पढ़ा जाए। चाहे इसके लिए बस, ट्रक, ट्रेन, हवाई जहाज सब रोके जाएं। क्योंकि लोगों का, ट्रेनों और हवाई जहाजों का आनाजाना तो लगा ही रहेगा। लेकिन हनुमान चालीसा बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी लोग मदद करें और हनुमान चालीसा पढ़वाएं।

विज्ञापन


उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने पर कहा कि मस्जिदों में नमाज समय पर ही अदा करें और सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचें। किसी को कहने का मौका ना दें। उलेमाओं और एएमयू के बुद्धिजीवियों ने भी यही कहा है कि सड़क पर नमाज पढ़ने से बचे।

मुसलिम अपनी इबादत से किसी को तकलीफ  न दे। जब अच्छा माहौल था। अच्छे हिंदू थे तो सड़क पर लोग नमाज पढ़ते थे और हिंदू रक्षा करते थे। अगर हिंदू भाइयों को नमाज पढ़ने से कोई तकलीफ  हो रही है तो ऐसी नमाज नहीं पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें