फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक जफर आलम की मीट फैक्ट्री बंद

Thu, 20 Jul 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Former MLA Zafar Alam - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पूर्व शहर विधायक एवं सपा नेता जफर आलम की बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिट अल हलाल को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है। इस फैक्ट्री के साथ एक और एक्सपोर्ट यूनिट अल अमार को भी बंद करा दिया है। अब यहां नियमों एवं शर्तोें के पूरा होने तक कोई कामकाज नहीं होगा। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद के निर्देश पर ये कार्रवाई बुधवार शाम को हुई है। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि अल हलाल बफैलो मीट एक्सपोर्ट अमर कोंडला और अल अमार फ्रोजन फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट अमर कोंडला को 21 दिसंबर 2017 तक संचालन की अनुमति प्राप्त थी। ये अनुमति प्रदूषण नियंत्रण सहित अन्य शर्तों पर आधारित थी।

जिसमें कुछ शर्तों का अनुपालन नहीं हो पा रहा था। इसलिए दोनों यूनिटों में कामकाज तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए हैं। जब तक नियम और शर्तों का पूरा पालन नहीं होगा, तब तब संचालन नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौर हो कि सूबे में योगी सरकार के सत्ता पर काबिज होने के बाद से ही लगातार बूचड़खानों पर कार्रवाई हुई। कुछ बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिट भी खंगाली गईं। इसके बाद से भैंस मीट बेचने वालों को एक्सपोर्ट यूनिटों से ही मांस खरीदना पड़ रहा है। इसी बीच पूर्व शहर विधायक की बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिट संचालित हुई तो मेयर शकुंतला भारती सहित कई भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया। कई संगठन भी सड़कों पर उतरे। शिकायतें लखनऊ तक पहुंची और बुधवार शाम को यूनिट बंद करने का फरमान जारी हो गया।

मुझे जिला प्रशासन से फैक्ट्री बंद कराने की सूचना मिल गई है। मैंने एक कर्मचारी को कलक्ट्रेट भेजा है, आदेश मिलने के बाद उसे पढ़ कर ही कुछ कहना उचित होगा। अगर कोई कमी रह गई है, तो उसको दूर कराया जाएगा। यकीनन ये कुछ दिनों से हो रहे शोरगुल का नतीजा है, जो कुछ लोगों ने मचाया है। 
विज्ञापन

- जफर आलम, पूर्व शहर विधायक एवं सपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें