कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक व कोल प्रत्याशी विवेक बंसल, तौकीर आलम व मुकेश धनगर का पुतला फूंका। उनका कहना था कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मिलकर बाहरी लोगों को टिकट दिला दी है। जो बिल्कुल गलत है।
कांग्रेस नेता विनोद पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जो कार्यकर्ता यूपी में नींव मजबूत कर रहे थे, पार्टी उनका तिरस्कार कर रही है। पैसे लेकर टिकट दिया जा रहा है। इसमें जिले के बड़े नेता शामिल हैं। ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है जो दूसरे दलों से आए हैं। इस मौके पर शीलू चंदेल, कैलाश वाल्मीकि, सागर सिंह तोमर, हाजी नन्नू, शमसुल खान, सीपी गौतम, मनोज सक्सेना, विशाल वाल्मीकि, दिलीप वाल्मीकि, एम एल पापा आदि मौजूद रहे। संवाद