10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रत्याशियों का जमावड़ा रहा। शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा, बसपा से रजिया खान, कांग्रेस से सलमान इम्तियाज, आम आदमी पार्टी से मोनिका थापर, कोल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर, सपा से अज्जू इश्हाक, बसपा से मोहम्मद बिलाल, खैर सीट से भाजपा से अनूप प्रधान, रालोद से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, अतरौली सीट से बसपा प्रत्याशी डॉ. ओमवीर सिंह समेत 24 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन कराया। शहर विधानसभा सीट से सर्वाधिक छह, कोल से पांच, बरौली व अतरौली से चार-चार, छर्रा व खैर से दो-दो व इगलास से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।
71 खैर विधानसभा सीट से भाजपा के अनूप प्रधान, राष्ट्रीय लोक दल के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने एसडीएम खैर कुंवर बहादुर सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। 72 बरौली विधान सभा के लिए रालोद-सपा गठबंधन से प्रमोद गौड़, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) से हेमवंत सिंह चौहान, निर्दलीय अनार सिंह वर्मा व विनीत कुमार ने एसडीएम गभाना भावना विमल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। 73 अतरौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के डॉ. ओमवीर कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के खेम सिंह, निर्दलीय सलीम खां, व राहुल सिंह ने एसडीएम अतरौली रवि शंकर सिंह के समक्ष नामांकन कराया।
74 छर्रा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय अक्षय कुमार व भारतीय सुभाष सेना के राजेश कुमार शर्मा ने एसीएम प्रथम संजय मिश्रा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। 75 कोल विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से अनिल पाराशर, भारतीय सुभाष सेना से साहब सिंह, बहुजन समाज पार्टी से मो. बिलाल, समाजवादी पार्टी से शाह इश्हाक (अज्जू), निर्दलीय शिव प्रसाद ने एसडीएम कोल संजीव ओझा के समक्ष नामांकन किया। 76 शहर विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की मुक्ता राजा, बहुजन समाज पार्टी से रजिया खान, कांग्रेस से सलमान इम्तियाज, आम आदमी पार्टी से मोनिका थापर, स्वराज न्याय पार्टी से विनोद कुमार सिंह, स्वतंत्र जनता पार्टी के रामगोपाल, 77 इगलास विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार सहयोगी ने नामांकन किया।
इन्होंने भी खरीदे नामांकन पत्र
खैर सीट से कांग्रेस से मोनिका, बहुजन समाज पार्टी से चारु केन, बरौली सीट से आम आदमी पार्टी की सुनीता शर्मा, निर्दलीय नितिन कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि अतरौली सीट से किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। छर्रा सीट से निर्दलीय जसवीर, मो. यामीन सिद्दीकी व आशीष शर्मा, कोल से जन अधिकार पार्टी के अनूप सैनी, भारतीय जनता पार्टी के अनिल पाराशर, शहर सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी से वेद कुमारी, निर्दलीय प्रदीप शुक्ला, रेखा शर्मा, रेणुका शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा है। इगलास से निर्दलीय अरविंद पाल धनगर ने नामांकन पत्र खरीदा है।
तस्वीर महल चौराहे पर सपाइयों की पुलिस से हुई नोंकझोंक
तस्वीर महल चौराहे पर कोल से सपा प्रत्याशी अज्जू इश्हाक के नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर रोके जाने पर बिफर गए। वे नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि सत्तारूढ़ दल से नामांकन करने जाने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को कहीं भी आसानी से जाने को छूट है। जबकि विपक्षियों को रोक कर परेशान किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग से इसकी साक्ष्यों के साथ शिकायत की जाएगी। इसी तरह एसडीएम कोल के यहां नामांकन के दौरान प्रत्याशी अज्जू इश्हाक व प्रस्तावकों के अलावा अन्य सभी कार्यकर्ताओं को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इस पर सपाई विरोध करने लगे। किसी तरह उन्हें शांत किया जा सका।
नामांकन करतीं बीजेपी की प्रत्याशी मुक्ता राजा। - फोटो : CITY OFFICE
नामांकन करते कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान इम्तियाज।- फोटो : CITY OFFICE