फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व प्रधान पर पट्टे की जमीन पर लोन लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुनामई के पूर्व प्रधान के खिलाफ पट्टे की जमीन पर बैंक से ऋण लेने के संबंध में डीएम से शिकायत की गई है, जिस पर एसडीएम कोल को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव के शिवशंकर शर्मा ने डीएम से की गई शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सुनामई की एक करोड़ रुपये कीमत की ऊसर-बंजर जमीन पर 1995 से लेकर 2002 के बीच तत्कालीन ग्राम प्रधान ने पट्टे आवंटित किए थे। आरोप है कि प्रधान पद से हटने के कुछ वर्षों बादर उन्होंने उक्त भूमि को अपने ही नाम बैनामा करा लिया, जो कि पूर्ण रूप से अवैध है। पूर्व में खतौनी में अपना नाम दर्ज कराकर बैंक से आठ लाख रुपये ऋण भी ले लिया। शिकायती पत्र में राजस्व अभिलेखों की खतौनी से नाम हटवानने व बंजर भूमि को पुन: दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डीएम ने इस मामले में एसडीएम कोल को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें