फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ठेका दिलाने के नाम पर मां-बेटे ने ठगे 22 लाख, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर मां-बेटे पर 22 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव रामपुर दहेली के मनोज सिंह ने रिपोर्ट में कहा है कि वह सरकारी विभागों में ठेकेदारी करता था, इस कारण उसकी पहचान नगला माधो कन्नू गोंडा निवासी कुलदीप और उसकी मां राजबाला के साथ थी, जो बालाजी कंस्ट्रक्शन के नाम से काम करते थे। रिपोर्ट में आरोप है कि फरवरी 2018 में मां-बेटे ने शराब की दुकान खोलने के लिए 22 लाख रुपये उनसे यह कहकर ले लिए उन्हें रुपये लौटाने के साथ उनका छोटा बेटा पवन सिंचाई विभाग में उसे ठेके दिला देगा, लेकिन इसके बाद उन्होंने न तो रुपये लौटाए और न ही कोई ठेका दिलाया है। दबाव डालने पर एक चेक 15 जुलाई को दिया था, जो बाउंस हो गया। एसओ जवां योेगेन्द्र सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें